सावधान! दिल्ली में लागू होगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन; भारत मंडपम के आसपास 'नो एंट्री', एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने के लिए चुनें ये रास्ते

दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 'India AI Impact Summit 2026' के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने व्यापक Traffic Advisory जारी की है। मथुरा रोड और सरदार पटेल मार्ग सहित कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे। यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए विस्तृत रूट मैप और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी यहां डीटेल में दी गई है।

Delhi Traffic Advisory AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' (India AI Impact Summit 2026) को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे। इसको लेकर दिल्ली की यातायात व्यवस्था के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यदि आप इन दिनों घर से बाहर निकल रहे हैं, तो ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर देख लें।

ai impact summit delhi traffic diversion

16 फरवरी से 20 फरवरी तक दिल्ली में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगी 'नो एंट्री'

सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली के कई मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा या उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। विशेष रूप से मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, और सी-हेक्सागन जैसे इलाकों में भारी सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट रहेगा।

End of Feed