'दिल्ली की दिवाली' : कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होगा भव्य जश्न, ड्रोन शो के साथ और क्या-क्या होगा?

दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'दिल्ली की दिवाली' उत्सव आयोजित करेगी। आयोजन में ड्रोन शो, भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रस्तुति और भव्य आरती होगी।

दिल्ली : दिल्ली में इस बार दीपावली का त्योहार भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 'दिल्ली की दिवाली' उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को मुख्य केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस उत्सव का उद्घाटन करेंगी।

​(सांकेतिक फोटो-Istock)

(सांकेतिक फोटो-Istock)

इस आयोजन में दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों के साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और मार्केट एसोसिएशन को भी शामिल किया जा रहा है। सरकार की योजना है कि राजधानी के बड़े बाजारों में भी दीपावली उत्सव आयोजित किए जाएं, ताकि पूरे दिल्ली में त्योहार का माहौल बनाया जा सके।

End of Feed