दिल्ली में तीन दिन चक्का जाम, ऑटो-टैक्सी नहीं चलेंगे; शहर में कैसे प्लान करें अपना सफर

ईंधन और CNG की बढ़ती कीमतों से परेशान दिल्ली के टैक्सी-ऑटो ड्राइवर गुरुवार 21-23 मई तक हड़ताल पर जा सकते हैं। इससे राजधानी में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जानिए आप इस दौरान क्या उपाय अपना सकते हैं -

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर दुनिया की ईंधन सप्लाई पर पड़ रहा है। देश में पिछले पांच दिन में दो बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि आज यानी मंगलवार 19 मई को फिर से 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बीच CNG के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब गुरुवार 21 से शनिवार 23 मई तक दिल्ली में तीन दिन टैक्सी ड्राइवर हड़ताल हो सकती है। इस हड़ताल में टैक्सी और ऑटो ड्राइवर शामिल रहेंगे।

Delhi Chakka Jam

दिल्ली में तीन दिन चक्का जाम! जानें आप क्या कर सकते हैं

दिल्ली में वाणिज्यिक वाहनों के ड्राइवरों की यूनियन 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल की योजना बना रही है। हड़ताल की यह योजना बढ़ती ईंधन कीमतों के चलते टैक्सी और ऑटो के किराए में बढ़ोतरी के लिए बनाई जा रही है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधु और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने बताया कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से ड्राइवरों के सामने अपने परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। वह अपने और परिवार के खर्चे नहीं चला पा रहे हैं। इसलिए चालक शक्ति यूनियन ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम बुलाया है।

End of Feed