नकली टायर, घटिया पार्ट्स...6,957 वाली साइकिल बाजार में 4200 की! 'आप' ने दिल्ली सरकार पर मढ़ा करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर स्कूली छात्राओं की साइकिल खरीद में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि सरकार ने 1.30 लाख साइकिलें 6,957 रुपए की दर से खरीदी हैं, जबकि बाजार में वही साइकिलें 4,200 रुपए में उपलब्ध हैं। सरकारी साइकिलों पर नकली स्टीकर और घटिया पार्ट्स लगाने का आरोप भी लगाया गया है।

दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर स्कूली छात्राओं के लिए खरीदी गई साइकिलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने सरकारी साइकिल और रिटेल बाजार से खरीदी गई साइकिल को आमने-सामने रखकर उसकी पोल खोली।

Saurabh Bharadwaj

'आप' नेता सौरभ भारद्वाज

सवा लाख से अधिक साइकिलों की खरीद पर सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार ने थोक में लगभग 1.30 लाख साइकिलें 6,957 रुपए प्रति साइकिल की दर से खरीदी हैं। वहीं, पार्टी ने बाजार से हूबहू वैसी ही दिखने वाली साइकिल मात्र 4,200 रुपए में (200 रुपए टैक्स सहित) खुद खरीदी है। 'आप' नेताओं का कहना है कि स्पेसिफिकेशन के मामले में बाजार से खरीदी गई लाल रंग की साइकिल सरकारी भगवा रंग की साइकिल से कहीं अधिक बेहतर और मजबूत है।

End of Feed