Delhi Encounter: आरके पुरम में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान एक बदमाश फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Delhi News: दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को धरदबोचा। इस मुठभेड़ में बदमाशों की फायरिंग मे दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Delhi Police Encounter

आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस ने लूट की वारदात को किया नाकाम

जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह करीब 3.30 बजे हुआ, जब आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की।

End of Feed