Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम, IMD का येलो अलर्ट जारी; अगले 2 दिन भी बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR में आज यानी सोमवार 20 जुलाई की सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। IMD ने अगले दो दिनों तक बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार 20 जुलाई की सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। राजधानी के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Delhi Weather Update

दिल्ली में मानसून फिर से होगा सक्रिय (AI Image)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कल यानी रविवार 19 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। यही वजह थी कि बारिश से पहले राजधानी में तेज गर्मी और उमस का असर बना हुआ था।

End of Feed