Delhi Protest: 57 नहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF तैनात, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली

Delhi Protest: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार करते हुए राजधानी में 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद रखने समेत कई एहतियाती कदम उठाए हैं। वहीं, जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग और यातायात प्रतिबंधों के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Delhi Protest: दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर शनिवार, 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 45 मेट्रो स्टेशन और मोबाइल इंटरनेट बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल है। पुलिस के अनुसार, व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का लक्ष्य बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना के बीच प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर अनधिकृत धरना देने से रोकना और शहर भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करने का कारण संगठन द्वारा पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने को बताया है।

Delhi Protest

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य (AI Photo/Verified by Newsroom)

25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती (फोटो- PTI)

शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। यह फैसला सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाकी हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अप्रभावित रहेंगी। इसी के साथ सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की कड़ाई से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए सभी 20 में से हर जोन की निगरानी का जिम्मा एक संयुक्त पुलिस आयुक्त, एक पुलिस उपायुक्त और एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न इकाइयों का नेतृत्व करने वाले विशेष पुलिस आयुक्त भी जोन की बारीकी से निगरानी करेंगे और कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।

End of Feed