यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें

दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन का असर इस कदर है कि यात्रियों का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को ट्रैफिक के चलते करीब 5 हजार से ज्यादा यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विपक्ष के प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला। सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 12 बजे के बाद कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और भारी जाम के चलते हजारों यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए। रेलवे के मुताबिक, 5 हजार से ज्यादा यात्रियों की ट्रेन छूट गई। विपक्ष के प्रदर्शन के चलते राजघाट, कनॉट प्लेस और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित रही। रास्ते बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्टेशन पहुंचने में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई।

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फोटो-Twitte)

IIT जोधपुर के 56 छात्र भी प्रभावित हुए, जिन्हें शाम 4 बजे की डिब्रूगढ़ राजधानी पकड़नी थी। ट्रैफिक जाम और रास्तों पर लगी पाबंदियों के चलते ये छात्र भी समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए।

End of Feed