Delhi Power Cut (कल का पावरकट 25 सितंबर 2026): छतरपुर, जनकपुरी, पश्चिम विहार, जाफरपुर और पालम में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 25 September, 2026: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार 25 सितंबर को 1 से 5 घंटे तक का पावरकट देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं किन इलाकों में, कितनी देर के लिए क्यों बिजली की कटौती की जाएगी।

Delhi Power Cut Schedule 25 September, 2026: शुक्रवार से ही लोगों पर वीकेंड का जादू छाने लगता है। ऐसे में लोग वीकेंड के लिए कई तरह के प्रोग्राम बनाते हैं। कल यानी शुक्रवार 25 सितंबर से एक नया वीकेंड शुरू हो रहा है और दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने पावरकट का एक नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। Discom की ओर से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल कहां-कहां, कब-कब और कितने घंटे बिजली नहीं आएगी।

Delhi Power Cut 25th September

दिल्ली में कल इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से कल मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर की जांच, नेटवर्क अपग्रेडेशन, LT/HVDS सर्किट और अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। इसका असर दरियागंज, द्वारका, नांगलोई, नजफगढ़, वसंत कुंज, पालम, छतरपुर, विकासपुरी, जनकपुरी, मोहन गार्डन और पश्चिम विहार सहित कई इलाकों में पड़ सकता है।

End of Feed