Delhi Power Cut (कल का पावरकट 23 अक्टूबर 2026): संगम विहार, बदरपुर, चितरंजन पार्क, यमुना विहार और उत्तम नगर समेत इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 23 October, 2026: दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में घंटो तक पावरकट देखने को मिलेगा। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों BYPL और BRPL के उन इलाकों की लिस्ट जारी की है, जहां बिजली कटौती की जाएगी। देखें पूरी लिस्ट -

Delhi Power Cut Schedule 23 October, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार 23 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (Discom) ने पावरकट का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक और दरियागंज से लेकर मयूर विहार, दिलशाद गार्डन, नजफगढ़, साकेत, द्वारका, वसंत कुंज और उत्तम नगर तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। चलिए जानते हैं दिल्ली के और किन-किन इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती होगी, किस समय होगी और क्यों?

Delhi Powercut 23rd October

दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में घंटों पावरकट रहेगा

बिजली वितरण कंपनियों BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) ने मेंटेनेंस शटडाउन का जो शेड्यूल जारी किया है। उसके अनुसार अधिकांश कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच निर्धारित है। हालांकि, कुछ इलाकों में बिजली कटौती का समय इससे अलग रहेगा।

End of Feed