कल का पावरकट (Power Cut 23 May 2026): जंगपुरा, RK पुरम, बक्करवाल, संगम विहार, शाहबाद, रोहिणी सहित इन इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 23 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। इस बीच शनिवार 23 मई को राजधानी के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली कटौती होगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Delhi Power Cut Schedule 23 May, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी के चलते दिन में तो बाहर निकलना मुश्किल है, लेकिन रात को भी तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में कभी ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से तो कभी तार टूटने या आग लगने के कारण बिजली कट जाती है। बिजली कटने पर बिना कूलर-पंखे के सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिल्ली की दोनों बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने कल यानी शनिवार 23 मई को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं किन इलाकों में शनिवार को पावरकट रहेगा।

Delhi Power Cut 23rd May

दिल्ली में शनिवार को इन इलाकों में कई घंटे तक बत्ती गुल रहेगी

शनिवार का दिन यानी छुट्टी होने के कारण आप घर पर रहेंगे। ऐसे में बिजली कटौती से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बिजली वितरण कंपनियों ने रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और नए कनेक्शन से जुड़े कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है।

End of Feed