Delhi Power Cut (कल का पावरकट 12 सितंबर 2026): गोकुलपुरी, जनकपुरी, पटेल नगर और निजामुद्दीन सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 12 September, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी शनिवार 12 सितंबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। Discom ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। यहां देखें पूरा पावरकट शेड्यूल -

Delhi Power Cut Schedule 12 September, 2026: कल शनिवार को आपकी भी छुट्टी होगी और आप सोच रहे होंगे कि दिनभर आराम करेंगे। या आपका अपना फेवरिट टीवी शो, OTT प्रोग्राम देखने का मन होगा। लेकिन बता दें कि शनिवार 12 सितंबर के लिए दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (Discom) ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। यानी बिजली कटौती आपकी इन योजनाओं में खलल डाल सकती है। इसके अलावा अभी गर्मी का मौसम गया नहीं है, बिना पंखे के घंटों रहना भी दिक्कत की बात है। चलिए जानते हैं शनिवार को राजधानी के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी और क्यों?

Delhi Power Cut 12th September

दिल्ली के कई इलाकों में कल घंटोंं तक पावरकट रहेगा

बिजली वितरण कंपनियों BYPL और BRPL ने मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर के काम, नेटवर्क अपग्रेडेशन, स्मार्ट मीटर लगाने और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए शनिवार को निर्धारित शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रखा गया है।

End of Feed