Delhi AQI: दिल्ली में गहराया सांसों पर 'संकट', 307 पहुंचा दिल्ली का AQI, जानिए प्रमुख इलाकों का हाल

Delhi AQI: मंगलवार 10 नवंबर सुबह CPCB के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 307 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ। चांदनी चौक में AQI 395 के साथ हवा गंभीर स्तर के करीब पहुंची। जानें दिल्ली के प्रमुख इलाकों के प्रदूषण आंकड़े।

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली बीत जाने के बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। मंगलवार, 10 नवंबर को सुबह 7 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। हालांकि, सोमवार यानी दीवाली के अगले दिन की सुबह (344 AQI) की तुलना में आज आंकड़े में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन शहर की आबोहवा में जहर का असर बदस्तूर जारी है।

delhi aqi PTI (2)

दिल्ली में आज 'बहुत खराब' हवा

चांदनी चौक और पूसा में 390 के पार

CPCB के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता में भारी भिन्नता देखी जा रही है। शहर के 28 प्रमुख निगरानी केंद्रों के आंकड़े चिंताजनक स्थिति बयां कर रहे हैं। चांदनी चौक और पूसा को दिल्ली का सबसे दूषित इलाका दर्ज किया गया, जहां AQI खतरनाक 395 के स्तर पर पहुंच गया।

End of Feed