Delhi Pollution: दिल्ली को कब मिलेगी प्रदूषण से राहत, आज भी रेड जोन में कई इलाके; जहांगीरपुरी में 400 के पास AQI

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में लगातार तीन दिनों से गंभीर स्तर पर एक्यूआई बना हुआ है। मंगलवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला और यह बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। जिसे देखते हुए ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह 345 औसत एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली को प्रदूषित हवा से कब राहत मिलेगी, आइए जानें:

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इस बार लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। इस सीजन में बार-बार प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लगातार तीन दिनों से राजधानी में गंभीर स्तर पर एक्यूआई बना हुआ है। जिसके बाद आज एयर क्वालिटी में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि एक्यूआई अभी भी 300 के पार बना हुआ है। बुधवार सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 अंक पर दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले दो दिन तक एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर बना रह सकता है।

delhi pollution (5)

दिल्ली में स्मॉग की परत छाई (ANI)

दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका कौन-सा रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, आज सुबह 5 बजे दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरी रहा, जहां का AQI 397 दर्ज किया गया। वहीं रोहिणी का एक्यूआई 393, वजीरपुर का 390, आनंद विहार का 392, बवाना का 381, मुंडका का 381 और नेहरू नगर का 380 दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली के अधिकतर इलाके रेड जोन में दर्ज हुए। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में हल्का सुधार होने के बाद ग्रैप के चौथे चरण के तहत लागू पाबंदियां हटा लीं। हालांकि ग्रैप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां अभी लागू रहेंगी। जिनका सख्ती के साथ पालन करने की सलाह दी गई है।

End of Feed