Delhi: अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, 3 महीने में बदल जाएगी राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 3 महीने का व्यापक एक्शन प्लान जारी किया है। 19,822 डार्क स्पॉट्स की निगरानी, 6,000 सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम घटाने समेत कई कड़े कदम उठाए गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली पुलिस मुख्यालय (PHQ) में उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने 3 महीने का विशेष एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इस बैठक के दौरान गृह मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए और त्वरित न्याय की प्रक्रिया को गति दी जाए। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने एक विस्तृत एक्सक्लूसिव प्रेजेंटेशन पेश किया, जिसमें सुरक्षा ऑडिट से लेकर साइबर हेल्पडेस्क और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का रोडमैप साझा किया गया है।

Amit Shah Delhi Police Review Meeting

112 रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 8 मिनट, 25% महिला पुलिस बल का लक्ष्य ( Ministry of Home Affairs)

पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का सख्त पहरा

दिल्ली के पार्कों और वीरान सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक ढांचागत सुधार किए जा रहे हैं:

End of Feed