दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो को पति ने मार डाला; लव मैरिज के बाद क्यों की हत्या?

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। प्रेम विवाह के दो साल बाद ही उसके पति अंकुर ने जिम के डंबल से उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पति और ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का आरोपी भी लगाया है।

Delhi News: दहेज की लालच ने एक बार फिर एक परिवार से उसकी बेटी और एक मासूम बच्चे से उसकी मां छीन ली। दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल को उसी के पति ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन तब काजल ने नहीं सोचा था कि उसके साथ सात जन्मों का वादा करने वाले उसका पति ही उसकी सांसे छीन लेगा। काजल के पति ने जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल से उसके सिर पर वार किया। जिससे काजल की मौत हो गई। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि काजल का पति और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान किया करते थे।

delhi murder (2)

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडों काजल की फाइल फोटो

2023 में काजल ने अंकुर से की लव मैरिज

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार काजल की शादी 2023 में हरियाणा के गन्नौर में रहने वाले अंकुर से हुई थी। वह रक्षा मंत्रालय में क्लर्क था। काजल और अंकुर का प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद वे दिल्ली के मोहन गार्डन में रहते थे। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। काजल के भाई ने बताया कि वारदात के समय वह फोन पर बहन से बात कर रहा था। इसी दौरान अंकुर ने काजल के सिर पर डंबल से कई बार हमला किया। पहले उन्हें कुछ समय नहीं आया, लेकिन कुछ मिनट बाद ही अंकुर ने फोन पर निखिल को बताया कि उसने काजल को मार दिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई और खुद भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

End of Feed