दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर करता था काम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर के पास से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। शब्बीर लश्कर के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर के पास से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। शब्बीर लश्कर के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। उसने कई जगहों पर देश विरोधी पोस्टर भी भी चिपकाए थे। पुलिस के अनुसार उसने ISI के इशारे पर देश में आतंकी मॉड्यूल बनाया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

Terrorist shabbir ahmed

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया

शब्बीर अहमद लोन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला है। शब्बीर को दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक बड़े आतंक मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसे वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे और समर्थन से चला रहा था। शब्बीर के तार बांग्लादेश तक जुड़े हैं।

End of Feed