Delhi Encounter: राजधानी में देर रात गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट; 10 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने दबोचे 2 मोस्ट वांटेड अपराधी

दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज के पास पुलिस मुठभेड़ में करोल बाग फायरिंग के दो मोस्ट वांटेड बदमाश साहिल और अविनाश गिरफ्तार हुए हैं। 10 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी।

Delhi Encounter News: राजधानी दिल्ली में बदमाशों और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल शनिवार देर रात एक खूनी मुठभेड़ में बदल गया। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने जाकिर हुसैन कॉलेज के बाहर हुई एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों, साहिल और अविनाश को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं।

encounter delhi police

करोल बाग फायरिंग से जुड़े थे तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश साहिल और अविनाश पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में थे। इन दोनों ने हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके करोल बाग में सरेराह गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद से स्पेशल स्टाफ की टीमें इनकी तलाश में खाक छान रही थीं।

End of Feed