दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 3.93 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, 7 शातिर आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच की और उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की, जिनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने करीब 3.93 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने, कैश निकालने और फिर हवाला के जरिए क्रिप्टोकरेंसी USDT में बदलने के नेटवर्क का पता चला है। इस मामले में पुलिस ने 45 चेकबुक, 25 बैंक पासबुक, 45 ATM कार्ड और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

arrest

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस के मुताबिक, यह मामला प्रिंस बंसल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। प्रिंस बंसल NBFC और लोन से जुड़े काम करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को उनके बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 149 ट्रांजैक्शन हुए। इन ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से करीब 3 करोड़ 93 लाख 59 हजार रुपये निकाल लिए गए।

End of Feed