Delhi News: सेकेंड हैंड कार के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे खुला बड़ा धोखाधड़ी रैकेट

दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से वाहन बेचने वाले गिरोह को पर्दाफाश किया। इस मामले में तीन साल से फरार मुख्य आरोपी हरदीप सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोनग्रस्त कार को बेचकर पूर्व सैनिक के परिवार को फंसाया था। पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर पीलीभीत के जंगलों से उसे पकड़ा है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की चौकी/पुलिस पोस्ट सेक्टर-10 द्वारका की टीम ने 2023–24 में एक पूर्व सैनिक के साथ हुए गंभीर धोखाधड़ी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोनग्रस्त वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CRIME

फर्जी दस्तावेजों से वाहन बेचने वाले गिरोह को पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिवालिक रेंज में की छापेमारी

दिल्ली पुलिस की टीम ने 1200 किलोमीटर से अधिक का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास शिवालिक रेंज की तलहटी में लगातार छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जंगली इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की अनुपस्थिति, उफनती नहरों और बाघों के खतरे के बीच रातभर अभियान चलाया। आखिरकार 4 जनवरी की तड़के करीब 3:45 बजे नेपाल सीमा के पास ग्राम भोपालपुर, साकरिया, थाना गजरौला (पीलीभीत) में एक फार्म से कुख्यात आरोपी हरदीप सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी हरदीप सिंह रंधावा यूपी पुलिस को पिछले तीन वर्षों से वांछित था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कानून से बचने के लिए उसने पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक सात से अधिक ठिकाने बदलते हुए पीलीभीत-बरेली क्षेत्र में शरण ली थी।

End of Feed