Delhi News: सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में तीन गिरफ्तार, जांच में सामने आया पन्नू कनेक्शन

Delhi News: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थक नारे और भित्तिचित्र लिखे जाने के मामले में पुलिस ने पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के कथित तौर पर घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यह गतिविधि करने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों और संभावित आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यहां सिंघु बॉर्डर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लिखने और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के मामले में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि सिंघु बॉर्डर पर दीवारों पर ये नारे और भित्तिचित्र छह सितंबर को मिले थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Delhi Police Pannun Case

पंजाब से पकड़े गए तीन आरोपी (प्रतीकात्मक फोटो)

पन्नू ने सोशल मीडिया पर ली घटना की जिम्मेदारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' (एसएफजे) के प्रमुख पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर घटना की जिम्मेदारी भी ली थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रीतपाल, हरमिंदर सिंह और शीशपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने सिंघु बॉर्डर की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उनकी गतिविधियों का पता लगाया जिसके बाद उन्हें पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार किया गया।

End of Feed