Delhi: 31 साल बाद कानून के शिकंजे में आया आरोपी, यूट्यूबर और समाजसेवी बनकर छिपा था अपहरण और हत्या का दोषी

दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में एक फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान बदलकर खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर के रूप में स्थापित कर लिया था और वर्षों तक कानून से बचता रहा।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने अपहरण ‍‍‍‍‍व हत्या के एक मामले के सिलसिले में स्थानीय स्तर पर एक सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर के रूप में पहचान बना चुके 54 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहचान बदलकर यहां रह रहा था।

Delhi Fake YouTuber Arrested (Symbolic Photo)

दिल्ली में 31 साल पुराने अपहरण-हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सलीम खान उर्फ सलीम अहमद के रूप में हुई है और उसे सलीम वास्तिक के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि वास्तिक को अपराध शाखा की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के लोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह 2000 में मिली अंतरिम जमानत का उल्लंघन करने के बाद दो दशकों से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 1997 में उसके साथी अनिल के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक सीमेंट व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जनवरी 1995 में स्कूल जाते समय लड़के का अपहरण कर लिया गया था और उसकी रिहाई के बदले 30,000 रुपये की फिरौती मांगी गई थी।" अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पिता को अपहरणकर्ताओं का फोन आया था, जिन्होंने उन्हें लोनी फ्लाईओवर के पास एक बस स्टैंड पर फिरौती की रकम देने को कहा था। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने उन्हें पुलिस को सूचना न देने की चेतावनी भी दी थी।

End of Feed