पाकिस्तानी गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, खास गुर्गा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क के अहम गुर्गे हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का भी खुलासा हुआ है। आरोपी से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने बड़े हमले की योजना नाकाम करने में सफलता पाई है।

देश में एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क का फंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े उसके अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन है। 18 साल का यह आरोपी उत्तर प्रदेश में रामपुर का मूल निवासी है।

Harman-terrorist

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े हमले की साजिश को किया नाकाम

पुलिस ने बताया है कि हरमनदीप के मोबाइल फोन से शहजाद भट्टी और उसके विदेश में बैठे साथियों के साथ सोशल मीडिया पर हुई कई आपत्तिजनक चैट्स मिली हैं। इन चैट्स को गौर से पढ़ने पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश के भी संकेत मिले हैं।

End of Feed