Delhi: पुलिसवालों की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर डालने वालों पर कसेगा शिकंजा, दिल्ली पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस प्रदर्शन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की निजी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर टारगेट करने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीरें सार्वजनिक करने वाले असामाजिक तत्वों और अकाउंट संचालकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Delhi Police Action Social Media

पुलिसकर्मियों की पर्सनल डिटेल लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई

‘सब याद रखा जाएगा’ नाम का अकाउंट हो रहा है वायरल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘सब याद रखा जाएगा’ नाम से एक अकाउंट तेजी से वायरल हो रहा है। इस अकाउंट पर गंभीर आरोप हैं कि विभिन्न प्रदर्शनों और आयोजनों में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की तस्वीरें क्लिक कर अपलोड की जा रही हैं। इतना ही नहीं, तस्वीरों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की निजी और व्यक्तिगत जानकारियां भी ऑनलाइन साझा की जा रही हैं, जिससे उनकी निजता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

End of Feed