दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Special चलाने की तैयारी! जानें टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया

दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल चलाने का प्रस्ताव है। जानें वंदे भारत स्पेशल की संभावित तारीख, टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया क्या हो सकता है।

Vande Bharat Special: साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली में अब लगभग एक महीने का ही समय बचा है। इसके साथ ही बिहार के लिए सबसे बड़ा त्योहार छठ पर्व होता है। दिवाली और छठ पर बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार वासी अपने घर-परिवार के पास जाते हैं। खासतौर पर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से बिहार जाने के लिए सबसे सस्ता और तेज माध्य ट्रेन का सफर ही है। लेकिन दिल्ली से पटना (Delhi to Patna) के लिए ट्रेन की टिकटें तीन महीने पहले बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में बिक चुकी हैं। अब लोगों को तत्काल सेवा का इंतजार है और साथ ही रेलवे की तरफ से दिवाली व छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का भी।

Vande Bharat Special Trains

दिवाली और छठ के लिए वंदे भारत स्पेशल चलाने पर हो रहा विचार

आपके लिए खुशखबरी ये है कि इस साल भी रेलवे की तरफ से कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। त्योहारों के दौरान दिल्ली-पटना रूट पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन का प्रस्ताव भी तैयार किया है। हालांकि, अभी रेलवे बोर्ड की तरफ से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

End of Feed