पंजाब में बिक्रम मजीठिया अरेस्ट, नशे के सौदागरों पर केजरीवाल-सिसोदिया की दो टूक - जीरो टॉलरेंस

आम आदमी पार्टी की हाल की चुनावी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ईमानदारी और साफ-सुथरी राजनीति करने आई है। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि बड़े-बड़े तस्करों पर बुलडोजर चल रहे हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और नशे के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को विधायक बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे खिलाफ हो रही कार्रवाई पर कहा कि तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी साफ राजनीति करने के लिए आई है। दोनों नेताओं ने समाज के लिए काम किया है। एक जमाने में कहा जाता था कि अच्छे लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, आम आदमी पार्टी ने यह धारणा तोड़ी है। राजनीति में आकर मेहनत करनी है, देश की जनता साफ राजनीति चाहती है। जिस तरह की जीत है, वो अद्भुत है। दो साल बाद पंजाब में चुनाव है। इसी विधानसभा में पिछली बार के मार्जिन से ज्यादा वोट मिली है। इस बार लोग और ज्यादा सपोर्ट करेंगे। पंजाब में मान सरकार अच्छा काम कर रही है। पिछली बार पंजाब में 92 सीट आई थी और इस बार 100 पार करनी चाहिए।"

kejriwal wand sisodiya

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान

अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा, "पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और दिल्ली-हरियाणा में नशा बिक रहा है, लेकिन जिस किस्म की नशे पर चोट पंजाब में चल रही है और बड़े-बड़े तस्करों को पकड़ा जा रहा है। वहां बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने पंजाब को नशे में धकेल दिया था, वो सरकारी मंत्री थे। आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पंजाब में है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो।"

End of Feed