यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब; हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 18 लाख क्यूसेक पानी, नोएडा में बाढ़ का खतरा

दिल्ली में हाल की मूसलधार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में नदी का पानी कई बार खतरे के निशान को पार कर चुका है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

Delhi Yamuna Flood Alert: दिल्ली में हाल के दिनों की लगातार मूसलधार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में यमुना का पानी तीन बार खतरे के स्तर को पार कर चुका है। सोमवार को हरियाणा के हथनी कुंड से प्रति घंटे तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा और बढ़ गया। सुबह 9 बजे 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का स्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।

Yamuna Water Level Increased (Photo: ANI)

हथिनीकुंड बैराज के पानी से बढ़ा यमुना का जलस्तर (फोटो - ANI)

इससे पहले 11 जुलाई को 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था। दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में जाने के लिए कहा गया है।

End of Feed