Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के करीब पहुंच गया है। पिछले सप्ताह गुरुवार को यह चेतावनी स्तर पार कर गया था, लेकिन शुक्रवार रात को नीचे आ गया था। मंगलवार को जलस्तर 204 मीटर से नीचे था, मगर रात से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है और बुधवार सुबह यह 204.4 मीटर तक पहुंच गया।
दिल्ली में बढ़ता यमुना का जलस्तर (प्रतिनिधि फोटो: iStock)
स्थिति को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हथनी कुंड में पानी की मात्रा बढ़ रही है, जिसके कारण अधिक पानी छोड़ा जा रहा है और दिल्ली में जलस्तर बढ़ रहा है।
पिछले सप्ताह निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 12,000 लोगों को अलर्ट किया गया था और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। हालांकि, कई स्थानीय लोग घर छोड़ने से इंकार कर रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
