Yamuna Pollution: दिल्ली की बाढ़ में बह गई यमुना की गंदगी, पानी हुआ पहले से साफ

दिल्ली में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड स्तर पर बारिश की, जिसका सकारात्मक असर यमुना नदी पर भी देखने को मिला है। पहाड़ों से आए पानी और बाढ़ के साथ बहकर आई गंदगी के निकलने से यमुना का जल पहले की तुलना में काफी साफ नजर आ रहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार प्रदूषण में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

Yamuna Pollution: दिल्ली में इस बार मानसून जमकर बरसा है। इसका असर यमुना नदी पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से आया पानी और दिल्ली की बाढ़ के पानी के साथ यमुना की काफी गंदगी बह गई है। राजधानी में यमुना के अधिकांश जगहों पर पानी पहले की तुलना में काफी साफ नजर आ रहा है। हर साल मानसून के दौरान यमुना में प्रदूषण का स्तर कुछ कम होता है लेकिन इस बार स्थिति कहीं अधिक बेहतर बनी हुई है। यह कहना है दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट का।

yamuna pollution drop news

बारिश के साथ बह गया यमुना का अधिकांश कचरा (चित्र साभार : PTI)

मानसून और सफाई अभियान का हुआ असर

अगस्त 2023 में जब दिल्ली में कई दिनों तक बाढ़ की स्थिति रही थी, तब भी यमुना का प्रदूषण इतना कम नहीं हुआ था। इस बार फरवरी से ही दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई का अभियान तेज कर दिया था। नालों की सफाई और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) को बेहतर करने से भी प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई।

End of Feed