World Book Fair 2024: विश्व पुस्तक मेले का हुआ आगाज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों से बचें

Delhi World Book Fair 2024: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले 2024 का आज से आगाज होने जा रहा है। अनुमानित तौर पर प्रति दिन यहां 25 से 30 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi World Book Fair 2024: राष्ट्रीय राजधानी में बुक फेयर का आज से आगाज होने जा रहा है। किताबें पढ़ने वाले लोगों के लिए ये फेयर किसी जन्नत से कम नहीं है। दिल्ली बुक फेयर (Delhi Book Fair 2024) का आयोजन प्रगति मैदान में 10 से 18 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके चलते प्रगति मैदान का यातायात प्रभावित होने का अनुमान है। यदि आप भी आमतौर पर प्रगति मैदान होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाते हैं तो दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें। यातायात प्रभावित होने से आम जनमानस को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर कड़े नियम लागू किए हैं। इसके अलावा सड़कों की पार्किंग को बंद कर दिया गया है। साथ ही जिन रास्तों पर जाम लगने की उम्मीद है, उसके बारे में भी बताया गया है।

Delhi World Book Fair 2024

दिल्ली बुक फेयर पर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

बता दें दिल्ली में आयोजित हो रहे बुक फेयर 2024 में प्रति दिन 25 से 30 हजार लोगों के आने का अनुमान है। वीकेंड के दिन इस संख्या के बढ़ने की अधिक उम्मीद है। अनुमानित तौर पर शनिवार और रविवार के दिन यहां 40 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। लोगों की भारी संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को प्रगति मैदान और उसके आस-पास के रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है। आइए जानें किन रास्तों पर जाम लगेगा और किन रास्तों से बचने की आवश्यकता है...

End of Feed