World Book Fair 2024: 10 फरवरी से सजेगा किताबों का 'महाकुंभ', इतनी भाषाओं में मिलेंगी पुस्तकें, यहां बुक करें ऑनलाइन टिकट

World Book Fair 2024( विश्व पुस्तक मेला 2024): राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान पर 10 से 18 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेला आयोजित होने जा रहा है। आइये जानते हैं मेले की टाइमिंग और कैसे टिकट प्राप्त कर सकते हैं?

World Book Fair 2024( विश्व पुस्तक मेला 2024): किताबों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अगर, आप भी पुस्तकों को पढ़ने या घर में लाइब्रेरी बनाने में रुचि रखते हैं तो राजधानी दिल्ली में बड़ा पुस्तक मेला आयोजित होने जा रहा है। जी, हां पुस्तकों से प्यार करने वालों के लिए प्रगति मैदान पर 10 से 18 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत कल यानी 10 फरवरी से होगी। इसका आयोजन प्रगति मैदान में हॉल नंबर 1 से 5 में किया जाएगा। तो जाने से पहले आप मेले की टाइमिंग और टिकट की जानकारी यहां से प्राप्त कर लें।

World Book Fair 2024

दिल्ली पुस्तक मेला 2024

दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2024 : योगा पब्लिकेशन ट्रस्ट (YPT) प्रकाशन की दिखेगी धूम

इस बार के वर्ल्ड बुक फेयर की थीम Multi Lingual Indiaरखा गया है। इस फेयर में कई बड़े पब्लिकेशन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वाईपीटी (YPT) भी शामिल है। आपको बता दें कि वाईपीटी प्रकाशन प्राचीन आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए आध्यात्मिकता से जुड़ी किताबें प्रकाशित करता है। ये किताबें योग दर्शन और प्रथाओं पर आधारित रहती हैं। इसके अलावा बच्चों से जुड़ी ज्ञानवर्धक किताबों का बड़ा संग्रह भी देखने तो मिलेगा।

End of Feed