Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के आगे महिला ने लगाई छलांग, कहां से आई थी आत्महत्या करने?

दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूदने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजकर 25 मिनट पर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही महिला पटरियों पर कूद गई। महिला रिठाला की ओर जा रही थी।

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो - फाइल फोटो (PC - istock)

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उसे ट्रेन के नीचे से तुरंत बाहर निकाला और उस समय वह बेहोश थी। दिल्ली मेट्रो नियंत्रण कक्ष ने एंबुलेंस बुलाई और शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस इकाई को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed