राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बढ़ते मामले अब लोगों में डर बढ़ने लगा है। राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया वृद्धि देखी गई है, जहां पिछले 24 घंटों में 42 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, 212 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई है।
दिल्ली में
24 घंटे में 42 नए मामलों के साथ एक्टिव केस 672
बता जा रहा है कि अब तक कुल 1960 मरीज ठीक हो चुके हैं और आठ मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश संक्रमितों में हल्के लक्षण जैसे खांसी, सर्दी, गले में खराश और बुखार हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में संक्रमण का यह दौर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम, नोएडा के मामले बढ़ रहे हैं।
गुरुग्राम में कोरोना के मामले बढ़ें
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुग्राम में भी कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन बुजुर्ग शामिल हैं। इससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 139 हो गई है, जबकि 98 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मरीजों में किसी का यात्रा का इतिहास नहीं है, और सभी कुछ दिन से बीमार थे। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने कहा कि शनिवार को 429 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सर्दी, खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखें और नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सीय परामर्श लें।
नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामले
नोएडा में बीते 24 घंटों में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अब तक 282 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस संख्या को मिलाते हुए नोएडा में कुल मरीजों की संख्या 354 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 74 है, जिसमें 73 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं एक 1 की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
