दिल्ली NCR में कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 23, 2022, 07:44 AM IST

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। घने कोहरे की वजह से आज लोगों को सड़क पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली NCR में घना कोहरा, हरियाणा, पंजाब में कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
  • यूपी में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम, मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया
  • अगले 2 दिन मौसम में सुधार के आसार नहीं, चंडीगढ़ में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में कंपकंपाती ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे (Fog) के चलते तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 2 दिन मौसम क सुधार के आसार नहीं हैं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (Visibility) 100 मीटर के आसपास रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे के चलते तापमान 6-7 डिग्री के बीच बना रह सकता है औऱ ठिठुरन बनी रह सकती है। दिल्ली एनसीआर के अलावा देश के बाकी राज्यों में भी कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है।

Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज भी है कोहरा (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तर भारत में ठंड का 'टॉर्चर'

राजस्थान के बीकानेर में पारा 4.6 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ ही घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब में घने कोहरे का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

बीकानेर में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमानकेंद्र के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया किसुबह को कोहरा बना हुआ है, अगले 2 दिनों में इसी तरह से कोहरा रहेगा और विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रहेगी। उन्होंने कहा कि तापमान 6-7 डिग्री के बीच बना रहेगा। आज सबसे कम तापमान राजस्थान के बीकानेर का है जो 4.6 डिग्री है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने की वजह से घना कोहरा छाने लगा है।

End of Feed