Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ाके की ठंड में दिल्लीवाले कांपते हुए नजर आ रहे हैं। ठिठुरन भरी इस ठंड में अब बारिश की भी संभावना है। आगामी दिनों में दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं दिल्ली में पिछले दो दिन से कोल्ड डे की स्थिति भी रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Forecas Severe Cold and Heavy Fog with Light Rain in Next Few Days in Delhi

दिल्ली में ठंड का कहर

दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को कोल्ड डे रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद भी जताई है। बता दें कि पहाड़ी इलाको में बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम में देखने को मिल रहा है। यदि बारिश होती है तो दिल्ली के तापमान और गिरने की उम्मीद है।

End of Feed