दिल्ली की इस सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी, हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ी, जल बोर्ड पर लगाया लापरवाही का आरोप

Delhi News: दिल्ली के बल्लीमारान क्षेत्र में सदर नाला रोड की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर सीवर का पानी जमा रहने से निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई सड़क और जलभराव के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सीवर का पानी बाहर आने लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में स्थित सदर नाला रोड से सामने आया है। यहां सीवर का पानी सड़कों पर आने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें गंदे पानी से भरी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान तो यहां की स्थिति और खराब हो गई है।

Delhi News

दिल्ली की इस सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी

स्थानीय लोगों का जल बोर्ड अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

यहां रहने वाले स्थानीय निवासी का कहना है लगभग डेढ़ महीने पहले सीवर लाइन को बदलने के लिए जल बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। सीवर लाइन को बदलने के लिए सड़क की ऊपरी परत को उधेड़ दिया गया, लेकिन सीवर लाइन अभी तक नहीं बदली गई और न ही सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया। सड़कों पर भरा सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

End of Feed