Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पास पहुंची, 9 घंटों में बढ़ा मीटर भर पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गुरुवार शाम को यह 205.03 मीटर दर्ज हुआ। चेतावनी स्तर पार हो चुका है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सभी एजेंसियों को सतर्क किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में घोषणाएं की जा रही हैं

Delhi Yamuna Water Rise: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के बहुत करीब पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 205.03 मीटर दर्ज किया गया, जो पुराने रेलवे पुल पर निर्धारित खतरे के स्तर 205.33 मीटर के बेहद पास है। पानी के लेवल में तेज बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह आठ बजे चेतावनी स्तर 204.50 मीटर को पार करते हुए 204.88 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद से जलस्तर लगातार बढ़ता रहा है।

yamuna water level rise

यमुना का बढ़ा जलस्तर (फाइल फोटो | PTI)

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक घोषणाएं भी की जा रही हैं ताकि आम जनता को सचेत किया जा सके। पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि हथिनीकुंड बैराज पर पानी का बहाव 32,640 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज पर 46,290 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

End of Feed