Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, यमुनानगर ट्रिपल मर्डर समेत कई मामलों में था वांटेड

कुरुक्षेत्र और यमुनानगर हत्याकांड में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मुठभेड़ में ढेर हो गया है। दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जिसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से मारा गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए और अपराधी के पास से हथियार भी बरामद हुआ।

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा को ढेर कर दिया। रोमिल कुरुक्षेत्र में झज्जर के शराब कारोबारी शांतनु और यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड समेत कई मामलों में वांटेड था। हरियाणा पुलिस की ओर से उस पर 3.10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। रोमिल काला राणा गिरोह का एक सक्रिय शूटर भी था।

Encounter

दिल्ली में एनकाउंटर

मुठभेड़ में 10 राउंड फायरिंग

मंगलवार सुबह पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से आरोपी वह घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में स्पेशल सेल के सब इंस्पेक्टर प्रवीण यादव और हरियाणा एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर रोहण घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed