Delhi: दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत अब सप्‍ताह में पांच दिन दौड़ेगी, जानें पूरा टाइम टेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 12:12 PM IST

Delhi: नई दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के फेरों को बढ़ाया गया है। रेलवे अब इस ट्रेन का संचालन सप्‍ताह में चार की जगह पांच दिन करेगा। यह ट्रेन यात्रियों को सप्‍ताह में सोमवार और वीरवार छोड़ हर दिन मिलेगा। ये देश की पहली वंदे भारत ट्रेन और संचालन के बाद से ही सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग ट्रेनों में से एक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई दिल्‍ली-वाराणसी ट्रेन अब सप्‍ताह में पांच दिन चलेगी
  • सोमवार और वीरवार को नहीं होगा ट्रेन का संचालन
  • यह देश की सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग ट्रेनों में से एक

Delhi: राजधानी दिल्ली से भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के बीच ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन अभी तक सप्‍ताह में चार दिन चलती थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती डिमांड के कारण इस ट्रेन के फेरे को अब बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन सप्‍ताह में पांच दिन चलेगी। अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन 18 फरवरी 2019 में शुरू हुआ था। जिसके बाद से ही यह ट्रेन सबसे ज्‍यादा डिमांड वाली वंदे भारत हुई है। वंदे भारत ने दिल्‍ली से वारणसी पहुंचना बेहद आसान बना दिया है।

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि नई दिल्‍ली से वाराणसी जाने में एक्‍सप्रेस ट्रेनें जहां 13 से 14 घंटे तक का समय लेती हैं, वहीं सुपर फास्‍ट ट्रेनें इसी दूरी को करीब 12 घंटे में तय करती हैं। जबकि वंदे भारत ट्रेन दिल्‍ली से वाराणसी पहुंचने में मात्र 8 घंटे का समय लेती है। इस ट्रेन से सफर करने पर यात्रियों की अतिरिक्‍त तीन घंटे की बचत होती है, जिसकी कारण ही इस रूट पर सफर करने वाले लोग वंदे भारत में यात्रा करना ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यह वंदे भारत शुरुआत के बाद से ही यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन के बाद नई दिल्‍ली-वाराणसी वंदे भारत देश की दूसरी सबसे लोकप्रिय ट्रेन है।

End of Feed