Delhi: मात्र 2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर, शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें टाइम और शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 06:16 PM IST

Delhi: दिल्ली से जयपुर की दूरी अब सिमट की महज दो घंटे की रह जाएगी। रेलवे इन दोनों प्रमुख शहरों के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सर्विस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन सेवा फरवरी माह से शुरू हो सकती है। यह ट्रेन सुबह दिल्‍ली से जयपुर जाएगी और शाम को वापसी करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह से शुरू हो सकती है वंदे भारत
  • सुबह दिल्‍ली से जाएगी और शाम को करेगी वापसी
  • दोनों शहरों में अभी ट्रेन से आने-जाने में लगते हैं चार घंटे

Delhi: दिल्ली से जयपुर आना-जाना अब बेहद आसान होने जा रहा है। अब लोग अब लोग दिल्ली से जयपुर मात्र 2 घंटे के बेहद कम समय में पहुंच सकेंगे। इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच भारतीय रेल वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन को शुरू करने की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि माना जा रहा है कि यह प्रीमियम ट्रेन सेवा फरवरी माह से शुरू हो सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन को सुबह दिल्‍ली से जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा और शाम को यह ट्रेन जयपुर से दिल्‍ली के लिए वापसी करेगी। इस ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी अगले सप्‍ताह तक साझां करा दी जाएंगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्‍सप्रसे ट्रेन

बता दें कि अभी दिल्ली से जयपुर ट्रेन के द्वारा जाने में करीब 4 घंटे का समय लग जाता है। वहीं, सड़क मार्ग से करीब 6 घंटे का समय लगता है। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यह दूरी सिमट कर मात्र 2 घंटे रह जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से जहां समय की बचत होगी, वहीं दोनों शहरों के बीच एक दिन में आराम से अप-डाउन भी हो सकेगा। बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस में एक साथ 1,128 यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें 14 एसी चेयर कार कोच और 2 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच होते हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है। रेलवे के अनुसार, अगले तीन साल में देशभर के अंदर इस तरह की 400 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

End of Feed