दिवाली-छठ पर आसानी से पहुंचे घर, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत और तेजस स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Festival Special Train: दीपावली और छठ के अवसर परदिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा नई दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए भी एक-एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।

Festival Special Train: त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। खासतौर पर दीपावली और छठ के मौके पर यात्रियों की ट्रेन में भारी भीड़ होती है। जिसके मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली और पटना के बीच ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। साथ ही ट्रेन नंबर 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नई दिल्ली से बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। सात ही नई दिल्ली से जयनगर के लिए भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Vande Bharat

वंदे भारत ट्रेन

इस दिन चलेगी वंदे भारत और तेजस स्पेशल ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी। वहीं तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को बरौनी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 04052/04051 नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 26 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंहर को नई दिल्ली से खुलकर जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नंवबर को चलेगी।

End of Feed