टाइटलर ने भीड़ से सिखों को लूटने और जान से मारने को कहा था- पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के गवाह का दावा

CBI ने मई 2023 में टाइटलर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। CBI के अनुसार, टाइटलर ने आजाद मार्केट में भीड़ को उकसाया, जिसके चलते पुल बंगश गुरुद्वारा को जला दिया गया और तीन सिखों – ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह की हत्या कर दी गई।

1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े उत्तर दिल्ली के पुल बंगश गुरुद्वारा कांड में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को 70 वर्षीय प्रत्यक्षदर्शी महिला हरपाल कौर बेदी ने गवाही देते हुए गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को खुद भीड़ को उकसाते हुए देखा था।

End of Feed