Delhi: दिल्ली में बदमाशों ने दिनदहाड़े की गोलीबारी, गोली लगने से 2 राहगीर गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 12:41 PM IST

Delhi: हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल में बदमाशों द्वारा एक व्‍यक्ति को निशाना बनाकर की गई अंधाधुंध फायरिंग की चपेट में आने से दो राहगीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए दो बदमाश एक व्‍यक्ति को मारना चाहते थे और तीन से चार गोलियां चलाई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक पर आए बदमाशों ने लगा रखा था हेलमेट
  • गोलीबारी में पास में खड़े दो राहगीरों को लगी गोली
  • सीसीटीवी में कैद हुए भागते बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Delhi: दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन थाना इलाके में बदमाशों द्वारा गोलीबारी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के भोगल में बदमाशों दिन दहाड़े की गई ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग में दो राहगीरों को गोली लगी है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार बदमाशों ने यह फायरिंग आपसी रंजिश में एक युवक को मारने के लिए की थी, लेकिन इसकी चपेट में पास से गुजर रहे दो राहगीर आ गए। गोली चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिल्‍ली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Firing in Delhi

दिल्‍ली में दिन दहाडे गोलीबारी में दो घायल

दिल्‍ली पुलिस ने गोलीबारी में घायलों की पहचान भोगल के रहने वाले 24 वर्षीय नीरज और 18 वर्षीय मो. गुलजार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पूरे मामले की जांच और आरोपियों की कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्‍त की है। बताया जा रहा है कि एक दो कैमरों में भागते हुए बदमाश कैद हुए हैं।

End of Feed