दिल्ली के रेस्टोरेंट में भारतीय कपड़े पहनने वाले कपल को नहीं मिली एंट्री, नाराज शख्स कहा तो 'राष्ट्रपति और CM को भी...

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित रेस्टोरेंट में एक कपल को भारतीय परिधान पहनने के कारण प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। इस घटना पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस वायरल वीडियो के बाद हजारों-लाखों लोगों ने कमेंट में नाराजगी जताई और रेस्टोरेंट को बंद करने की अपील की।

दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में कपल ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय परिधान (Indian Apparel) यानी सूट-सलवार पहनने के कारण रेस्टोरेंट में प्रवेश करने नहीं दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक पुरुष यह कहते हुए नजर आ रहा है कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने भारतीय संस्कृति का एक महिला की बेइज्जती की है।

Delhi News

दिल्ली के रेस्टोरेंट में भारतीय कपड़े पहनने वाले कपल को नहीं मिली एंट्री (फोटो - Kapil Mishra Facbook)

क्या भारतीय संस्कृति के कपड़े पहना गलत है?

वायल वीडियो में पुरुष ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय संस्कृति के कपड़े पहनना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट को बंद किया जाना चाहिए। बता दें कि यह मामला पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट का है। जहां एक कपल ने दावा किया कि उन्हें सलवार-सूट पहनने के कारण रेस्टोरेंट में प्रवेश करने के रोका गया है। कपल ने सवाल किया है कि क्या इस रेस्टोरेंट में भारत की राष्ट्रपति या दिल्ली की मुख्यमंत्री भारतीय संस्कृति के कपड़ों में प्रवेश करती, तो क्या उन्हें भी रोका जाता।

End of Feed