Delhi: भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर, 15 अगस्त को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; गाजीपुर में सड़क धंसी तो बदले रूट

गाजीपुर डेयरी फार्म रोड पर सड़क का एक हिस्सा धंसने से यातायात प्रभावित है। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। साथ स्वतंत्रता दिवस के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजीपुर डेयरी फार्म रोड पर सड़क का एक हिस्सा धंसा
  • सड़क मरम्मतीकरण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन
  • स्वतंत्रता दिवस के लिए सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गुजरने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, भीषण बारिश के कारण सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से गाजीपुर डेयरी फार्म रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। यहां मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अब आनंद विहार से आने वाले और नोएडा की ओर जाने वाले यात्री खिचरीपुर रोड पर उपयोग कर सकते हैं। उधर, नोएडा और वसुंधरा से आने वाले वाहन चालक खिचरीपुर/चांदपुर सिनेमा रोड से आगे गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

Delhi 15th August Traffic Advisory

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि जब तक इस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूर्ण रूप से नहीं हो जाती तब तक लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। हालांकि, मुख्य मार्ग में इस तरह की समस्या उत्पन्न होने से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed