Delhi: मालवीय नगर में सड़क किनारे मिले तीन बोरे, बहता खून देख कांप उठे लोग, जांच शुरू

Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क किनारे तीन संदिग्ध बोरे मिले, जिसमें से खून बहता दिखा। खून से लथपथ बोरे देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बोरे में जानवरों के अवशेष हैं या कुछ और है।

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सड़क किनारे तीन बोरे मिले हैं, जिसमें से खून बह रहा था। बोरे से खून बहता और दुर्गंध आती देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बोरे में लाश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है की बोरे में क्या है, लेकिन बोरे से टपकते हुए खून को देख इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की सूचना दी। लेकिन कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

Delhi Hindi News

मालवीय नगर में सड़क किनारे मिले तीन बोरे

इस मामले को लेकर पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। सोमनाथ भारती का कहना है कि मालवीय नगर में इससे पहले इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी, लेकिन दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक पता नहीं लगा है कि बोरे में किस की लाश है। बोरे खोलने के लिए किस का इंतजार किया जा रहा है, अभी तक मामले को लेकर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।

End of Feed