दिल्ली

Delhi Weather: बढ़ेगा दिल्ली का पारा; बीत गया बारिश का दौर, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

लगभग पूरे भारत की ही तरह दिल्ली में तापमान बढ़ता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में भी मौसम का यही हाल रहेगा। अगले कुछ दिनों के लिए इकलौती राहत की खबर लू को लेकर है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान।

Image

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Apr-2025: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों बारिश और हवाओं से मिली राहत का दौर अब खत्म हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तापमान ज्यादा ही रहने वाला है। आगामी दिनों के लिए अब तक किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। आज मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दिन के जैसा ही मौसम रहेगा। 22 अप्रैल, मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। न्यूतम तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज आसमान लगभग साफ रहेगा, दिन में छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं और इसके साथ सतही हवाएं चलने की संभावना है। जिनकी रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। आज सुबह पश्चिम दिशा से सतही हवाएं चलेंगी और दोपहर में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने लगेगी। शाम और रात के समय यह गति घटकर 15 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी और इसके उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बीते दिन, सोमवार से तुलना करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। दोपहर के समय लू चलने की स्थिति बन रही है, हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

इस हफ्ते का हाल

पिछले सप्ताह की हल्की बारिश से जो राहत मिली थी, वो अब खत्म हो चुकी है। राजधानी का पारा 40 पार कर रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति जस की तस रहेगी। तापमान से लेकर मौसम के बाकी मिजाज में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। अगले कुछ दिनों दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और कुछ सतही हवाएं चलेंगी। जिनकी रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के अबतक लू का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, ये राहत की बात है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article