'थाईलैंड की धरती पर IHRCCC के द्वारा निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा', काउंसिल के चीफ डॉ वीपी सिंह ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2023, 09:58 PM IST

डॉ वीपी सिंह ने कहा कि इस बार "अदभुद भारत, सम्पन्न भारत,आत्म निर्भर भारत" का यह पहला इंटरनेशनल कार्यक्रम है जिसमे थाईलैंड के पटाया में 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए IHRCCC की टीम दिन रात मेहनत कर रही है।

आने वाली 28 सितंबर को थाईलैंड की धरती पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC) ने दिल्ली के हिमाचल भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इस आयोजन की जानकारी दी गयी। संस्था की और से IHRCCC के चीफ डॉ वीपी सिंह, रोहित जैन और ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और आगामी थाइलैंड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

IHRCCC Chief Dr VP Singh

इस तिरंगा यात्रा में थाईलैंड के कई बड़े सरकारी अधिकारी व राजनेता शामिल होने जा रहे है

देश के साथ साथ विदेशों में भी लोगो से संपर्क किया जा रहा है, हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन से जुड़े और इसको सफल बनायें। इस आयोजन में थाईलैंड में थाईलैंड में रहने वाले लोग भी भाग ले रहे है साथ ही इस तिरंगा यात्रा में थाईलैंड के कई बड़े सरकारी अधिकारी व राजनेता शामिल होने जा रहे है।

End of Feed