दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का बदलेगा नाम! NDMC बैठक में पेश होगा प्रस्ताव; प्रवेश वर्मा ने दिए संकेत

Talkatora Stadium: दिल्ली का सुप्रसिद्ध तालकटोरा स्टेडियम जल्द ही नए नाम से जाना जा सकता है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की आगामी बैठक में इस स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने नई दिल्ली की जनता से वादा किया था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो तालकटोरा स्टेडियम का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा।

Talkatora Stadium: दिल्ली का सुप्रसिद्ध तालकटोरा स्टेडियम जल्द ही नए नाम से जाना जा सकता है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की आगामी बैठक में इस स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री और NDMC के सदस्य प्रवेश वर्मा ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि वह इस स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखने का प्रस्ताव पेश रखेंगे।

Pravesh Verma

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा (फोटो साभार: @p_sahibsingh)

NDMC की बैठक में उठ सकता है मुद्दा

मंगलवार को प्रवेश वर्मा ने NDMC के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल भी मौजूद रहे। शपथ के तुरंत बाद प्रवेश वर्मा NDMC की बैठक में शामिल हुए, जहां यह माना जा रहा है कि वह तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

End of Feed