दिल्ली में कैंसर-शुगर की दवाओं का अवैध कारोबार, सीरिया तक फैला है सिंडिकेट; पुलिस के हत्थे चढ़े 4 सप्लायर

राजधानी दिल्ली में कैंसर और शुगर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस सिंडिकेट से जुड़े सीरियाई नागरिक समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैंसर और शुगर की नकली दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। उसने कैंसर और शुगर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से पर्दा उठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद (54) तुर्की, मिस्र और भारत में दवाओं की आपूर्ति करता था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान नवीन आर्य (40), सौरभ गर्ग (34) और करण खानेजा (27) के रूप में हुई है।

fake medicine Supplier in Delhi

दिल्ली में दवाओं का अवैध कारोबार

श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा

पुलिस के अनुसार, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली/एनसीआर में कुछ दवा विक्रेता/थोक विक्रेता अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहे हैं। पुलिस ने करोड़ों रुपये की कैंसर और मधुमेह में इस्तेमाल होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड लाइफ सेविंग्स की दवाइयां जब्त की। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पावरिया ने कहा, 'पुलिस टीम ने भागीरथ पैलेस स्थित श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा, जहां बिक्री/वितरण के लिए विभिन्न आयातित दवाओं के साथ-साथ अन्य व्यापारिक स्टॉक मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी।

End of Feed